अन्तर्द्वंद
अन्तर्द्वंद ----------------------------------- आसमान की ऊंचाई, समुद्र की गहराई, बताना बहुत मुश्किल, मेरा गम, तेरी जुदाई... शिकवा तुझे है, गुनाहगार हूं तेरा, रौशन रहे तेरी जिंदगी, इसलिए चुना मैंने अंधेरा जिंदगी का सफर, बेफिक्र, बेखबर, तेरी यादें हो जाती है ताजा, प्यार करने वालों को देखकर... तेरे बिन, जिंदगी गमगीन, मगर तेरी यादें बहुत हसीन, भुलाने की लाख करता हूं कोशिश, मौत आसान है, जिंदगी कठिन ...