Posts

अन्तर्द्वंद

Image
अन्तर्द्वंद ----------------------------------- आसमान की ऊंचाई, समुद्र की गहराई, बताना बहुत मुश्किल, मेरा गम, तेरी जुदाई... शिकवा तुझे है, गुनाहगार हूं तेरा, रौशन रहे तेरी जिंदगी, इसलिए चुना मैंने अंधेरा जिंदगी का सफर, बेफिक्र, बेखबर,  तेरी यादें हो जाती है ताजा, प्यार करने वालों को देखकर... तेरे बिन, जिंदगी गमगीन, मगर तेरी यादें बहुत हसीन, भुलाने की लाख करता हूं कोशिश, मौत आसान है, जिंदगी कठिन ...

उच्छ्वास

Image
उच्छ्वास --------------------------------- गंगा का बहता पानी, दो दिलों की नादानी, एक दूजे से आनंदित, एक राजा और एक रानी, वादों की लग रही थी झड़ी, आसमां की आंखे थी भरी, समर्पण का अथाह भाव था,  फरिश्ता के बाहों में थी परी, पेड़ पोधे, फूल पत्तियां, नाच रहे भोरें व तितलियां, मानो गूंज रहा हो शहनाई, भावविभोर थी राजन संग रागी, डगर बहुत कठिन था, विरह में मौत मुमकिन था, मां गंगा भी चिंतित थी, कैसे मिलेंगे प्राची से प्रतीची,

राह ए वफ़ा

Image
राह ए वफ़ा उसकी आंखे थी नम, छिपा रही थी गम, इसी अदा का मैं मुरीद, मेरी जिंदगी मेरा नज़्म, हमारे इश्क़ की चढ़ान, हो रहे थे दोनों बदनाम, रुसवाई से जिंदगी तल्ख, छिपा रही थी उसकी मुस्कान, लाख कोशिश की मैंने, छिपा न सका तूफान, उसकी शरारती आंखे, मेरी कई  जिंदगी कुर्बान, साथ निभाना था मुश्किल, जान देना था आसान, एक दूजे की खुशियों की खातिर, सदा के लिए दोनों बन गए अनजान...

१०२. अधूरा प्यार *

Image
#अधूरा_प्यार ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं था, फिर भी उसे मेरी बहुत फिक्र थी, अपनी उलझनों का मुझे भी शिकवा नहीं था, वह चिंतित ना हो जाए, इसकी ज्यादा फिक्र थी... दोनों एक दूजे को खूब जानते थे, एक दूसरे की आहट भी पहचानते थे, फिर भी एक अजीब कश्मकश था, छुपाई जाती वह बात जो दूसरा शख़्स जानता था, इसी बात ने दूरियां बढ़ाई थी, इसी दूरी ने गलतफहमियां बढ़ाई थी, रुसवाई का दोनों को बहुत डर था, इसी डर ने दीवार बनाई थी, भारी मन से दोनों विदा हुए थे, जिस पर दिलो जान से फ़िदा हुए थे, अकड़ एक दूजे को खूब दिखाया था, भींगी पलकों को होशियारी से छिपाया था, दिल की नजदीकियां ख़त्म नहीं हुई, वक्त गुजरता रहा, दिल होता रहा जख्मी, लाचारी बेबसी के बीच एक किस्सा दफ़न हो गया, अधूरा रह गया प्यार, दो जिस्मों का जान खो गया ...

१०३. ख्वाहिश *

Image
ख्वाहिश ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी चांद तारे तोड़ ला नहीं पाऊंगा, बेशक यह मेरी ओकाद नहीं है,  जिंदगी के सफ़र में साथ निभाऊंगा, जब तलक मेरे सांसों में सांस है, ग़रीबी का मारा लेकिन दिल का अमीर हूं, मेरे दिल की रानी हो, भले तेरा फुटा तकदीर हूं, चुनौतियों से लड़ना मेरी नियति है, तेरे खातिर हर चुनौती में फतेह करने वाला वीर हूं, तेरे खातिर ताजमहल बना सकूं,  ऐसा बादशाह नहीं हूं मैं, तेरे यादों में पहाड़ का भी सीना चीर दूं, बस ऐसा दशरथ मांझी हूं मैं, ऐ रब तुझसे मेरी इतनी ख्वाहिश, मेरे होंसले को यूं ही बनाए रखना, इम्तिहान जितना कठिन लेना हो ले ले, हम दोनों की जोड़ी सजाए रखना...

१०७. काफ़िर * (There Jaisa Yaar kahan)

Image
काफ़िर कितना अधीर हूं मैं, कितना मजबूर हूं मैं, ताकत मेरी बढ़ती जा रही है, फिर भी कितना कमजोर हूं मैं... दिल के इतने करीब हो, फिर भी कितना दूर हूं मैं, पैसों की खाई ने किया दूर, पैसा पाकर आज फ़कीर हूं मैं... सल्तनत बेशक बचा लिया मैंने, खोकर रानी ऐसा वज़ीर हूं मैं, जिस प्यार ने मुझे ताक़त दिया, उसी को धोखा देने वाला काफ़िर हूं मैं,

१०९. फ़रियाद * A pinch of star

Image
फ़रियाद बहाने ढूंढ़ता हूं, मैं तुम्हें भुलाने की, कोई मौका नहीं छोड़ता, तेरी यादें मुझे रुलाने की... इतना करीब आकर भी, मैं तुम्हें अपना बना नहीं सका, जिसकी हर सांस मुझ पर कुर्बान थी, उसे ही दिल का दर्द दिखा नहीं सका... कठिन डगर पर भी, जिसने मुझे होंसला दिया था, फूलों का सेज त्यागकर, कांटों का डगर सहर्ष स्वीकार किया था... तेरे ही खुशियों की खातिर, मैं वो गलियां छोड़ आया हूं, इन यादों को बोलो मुझे बख्स दे, जिंदा लाश हूं, रूह छोड़ आया हूं...